news

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

'भारत बंद' खत्म, शाम के लिए अमित शाह का किसान नेताओं को बुलावा

'भारत बंद' खत्म, शाम के लिए अमित शाह का किसान नेताओं को बुलावा


नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने पूरा भारत बंद बुलाया था। जैसे ही भारत बंद का समय खत्म हुआ वैसे ही आंदोलन से जुड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, खबर है की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम 7 बजे किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी  भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने साँझा की। गृह मंत्री से मुलाकात तब हो रही है जब अगले ही दिन यानि बुधवार को किसान नेताओं और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत होनी है। 


वही, राकेश टिकैत के अनुसार, अभी सभी किसान दिल्ली के सिंधु बॉर्डर जा रहे हैं। उसके बाद शाम को सात बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।  उन्होंने बताया कि, इस बैठक में 14-15 किसान नेता शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि, हम अपनी मांगों पर अभी भी टिके हैं और गृह मंत्री से उन्हीं मसलों पर बात करेंगे। उम्मीद है कि गृह मंत्री के साथ बैठक में कुछ पॉजिटिव निष्कर्ष निकलेगा। 


बता दें कि, किसान संगठन ने पहले भी कई बार मांग की हैं कि, कृषि कानून के मसले पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बात करनी चाहिए। लेकिन, सरकार और किसानों के बीच होने वाली चर्चा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सरकार की ओर से अगुवाई कर रहे हैं। 


मालूम हो कि, किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद बुलाया था। संगठनों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया था और शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात भी कही थी। वही, देश के अलग-अलग हिस्सों में दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों ने भी भारत बंद का समर्थन किया। किसान संगठनों ने आज दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर व्यापक प्रदर्शन किया। 

SOURCE: Ghamasan.com

Post a Comment

0 Comments